पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटिहार में सड़क हादसे में घायल महिला का जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान कटिहार जिले के कचौरा गांव निवासी यशोदा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला पति एवं बच्चे के साथ मजदूरी के लिए बायसी आई हुई थी। यहां से टोटो पर सवार होकर वह घर जा रही थी। घर से करीब पांच सौ मीटर पीछे एक तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने टोटो को ठोकर मार दी। जिससे महिला एवं उसके पति व बेटा घायल हो गए। जिन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी के एसआई आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- कटिहार की महिला का जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत महिला के पति एवं बेटे का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...