अररिया, जुलाई 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने कटिहार और अमृतसर के बीच संचालित समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05736/ 05735 के परिचालन को 5 अतिरिक्त फेरों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से सीमांचल एवं मिथिलांचल क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 05736 प्रत्येक बुधवार को पांच अगस्त से 2 सितंबर तक कटिहार से चलकर पूर्णिया, अररिया, फारबिसगंज, राघोपुर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल और गोरखपुर होते हुए अमृतसर जाएगी。 यह भी पढ़ें- अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, सहारनपुर के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ रेलवे की समय-सारिणी वहीं, ट्रेन संख्या 0573 प्रत्येक शुक्रवार को 7 अगस्त से 4 सितंबर तक अमृतसर से इसी मार्ग से होकर कटिहार...