गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर। गर्मी के दिनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 05736/05735 कटिहार-अमृतसर वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन 9 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल 27 मई तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल 03 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 08:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...