भागलपुर, मार्च 9 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 41.550 लीटर अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो मामलों में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद अथीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि कदवा थाना क्षेत्र के रामनगर(झौआ रेलवे स्टेशन के पास) से छापेमारी के दौरान 9.750 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। हालांकि मौके से कोई भी तस्कर पकड़ा नहीं जा सका। इसके बाद बारसोई रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 21 लीटर बीयर जब्त की गई, लेकिन यहां भी अभियुक्त का पता नहीं चल सका। दोनों मामलों में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं कटिहार जंक्शन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुरसेला थाना क्...