भागलपुर, मार्च 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। मनिहारी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी एवं लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गत वर्ष 16 नवंबर को नवाबगंज निवासी कुंदन कुमार ने मनिहारी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही जग्गा यादव एवं उनके सहयोगियों द्वारा पिछले तीन वर्षों से उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। उसी दिन आपसी समझौता वार्ता के दौरान अभियुक्तों ने एकजुट होकर वादी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से फायरिंग कर दी, जिसमें वादी घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चाचा और चाची को भी गंभीर रूप से पीटकर घ...