भागलपुर, जुलाई 15 -- फलका, एक संवाददाता। पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के डूमर-खोटा सड़क में पच्चीस लीटर देसी चुलाई शराब व एक ई-रिक्शा के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक ई-रिक्शा पर देसी शराब लादकर डूमर से खोटा होते हुए चकला मौलनगर जा रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ डूमर-खोटा सड़क पर पहुंचे तो देखे कि एक ई-रिक्शा डूमर की ओर आ रहा था,जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया।पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम नीतीश कुमार चकला मौलानगर निवासी बताया तथा ई-रिक्शा की तलाशी के क्रम में पच्चीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद ई-रिक्शा व बरामद शराब जब्तकर आरोपी युवक के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.