भागलपुर, मई 28 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण कटिहार, एक संवाददाता। जिले के रोशना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से दो युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर महानंदा चेक पोस्ट की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 200 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- कटिहार: आबादपुर में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के हरिपुर निवासी गुलशन कुम...