भागलपुर, मार्च 19 -- कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कोढ़ा के मिर्ज़ापुर निवासी रोहित दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...