भागलपुर, जनवरी 30 -- कटिहार। अमदाबाद थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की गई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की गई।पहले मामले में अमदाबाद कांड संख्या-328/25 के प्राथमिकी अभियुक्त वसीम अकरम को गिरफ्तार किया गया। यह मामला हत्या के प्रयास से संबंधित बताया गया है। वहीं दूसरे मामले में अमदाबाद थाना में दर्ज केस के प्राथमिकी अभियुक्त अब्दुल हकीम को भी पुलिस ने दबोच लिया। यह मामला भी हत्या के प्रयास की धारा में दर्ज है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.