भागलपुर, अप्रैल 7 -- बारसोई से मुदस्सिर नजर की रिपोर्ट प्रखंड सभागार बारसोई में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुईं l बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीता देवी रही । बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ अजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारसोई चंदन प्रसाद, बीपीआरओ अशोक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद,प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी बारसोई बबिता कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की कार्रवाई शुरू होने से पहले प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने विधायक संगीता देवी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया।बैठक में बिजली की लचर व्यस्था एव आशा बहाली में भारी अनियमित पर विफरते हुए विधायक ने क्षेत्र में बिज...