भागलपुर, दिसम्बर 23 -- समेली, एक संवाददाता। इबेंजर इंग्लिश स्कूल लालचंद खैरा परिसर में विद्यालय का आठवां स्थापना दिवस सह प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिशिषट अतिथि आध्यात्मिक फादर सुभाष शूमेल, मुखिया राजीव कुमार मंडल,जिप प्रतिनिधि रौशन मंडल,निदेशक सह प्रिंसिपल राकेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार झा ,मनोज कुमार मंडल,सुनील शर्मा,उप प्रमुख कंचन देवी, कंचन सिंह आदि के द्वारा केक काट कर यीशू मसीह का जन्मदिन मनाया गया ।कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह के द्वारा अतिथियों को बुके और शाल और डायरी भेट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा भजन, गीत, संगीत,रिकॉर्डिग डांस का सफल एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति कर लोगों को ताली बजाने को विवश कर दिया । कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा विद्यालय की उपलब्धि का बखान किया ग...