भागलपुर, अप्रैल 4 -- कटिहार । निज प्रतिनिधि सदर अस्पताल के समीप नाला क्षतिग्रस्त होने तथा ड्रेनेज निर्माण के कारण पानी की निकासी अवरूद्ध होने के कारण सड़क पर नाले का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि नाला क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन सड़क पर कुछ दूरी में जलजमाव की समस्या बनी रहती है। नाला की मरम्मत कराने को लेकर नगर निगम से कई बार मांग की गई। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इस कारण अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी नाले का पानी जमा रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अस्पताल गेट के समीप नाला का स्लैब क्षतिग्रस्त है। इस कारण पानी का बहाव सड़कों पर होता है। वहीं अग्रसेन भवन से कालीबाड़ी चौक के बीच ड्रेनेज निर्माण का काम चल रहा है। इस कारण जलनिकासी को निर्माण कार्य के कारण ...