भागलपुर, फरवरी 23 -- बारसोई निज प्रतिनिधि।बारसोई के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री विष्णु मंदिर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को शताब्दी समारोह दिव्य आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य रूप में मनाया गया। सौ वर्षों की गौरवशाली परंपरा के साक्षी बने इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और हरि नाम के संकीर्तन से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर होकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना में लीन दिखाई दिए।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-पाठ से हुई। मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा में भाग लेकर अपने जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.