भागलपुर, अगस्त 3 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट बारसोई, निज प्रतिनिधिबारसोई प्रखंड की बेलवाडांगी पंचायत के मकनपुर गांव में 22 वर्षीय विवाहिता शिरत परवीन की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार देर रात हुई इस घटना के बाद मायके पक्ष ने पति मनोवर हुसैन सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना फैलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।मृतका के भाई मो. रकीब उर्फ गुड्डू ने आरोप लगाया कि शादी के समय उनकी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद पति मनोवर हुसैन और उसके परिजन लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि करीब आठ से दस ...