भागलपुर, जनवरी 3 -- कटिहार । एक संवाददाता जिले में अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कटिहार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है। गश्ती के दौरान सघन वाहन जांच की जा रही है, वहीं सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों और एटीएम के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस पदाधिकारी एवं जवान संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रहे हैं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के साथ यातायात नियमों के पालन को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.