भागलपुर, मई 16 -- कुरसेला से मणिकांत रमन शनिवार को वट सावित्री पूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर पूजा-अर्चना की और वट वृक्ष में धागा बांधकर पति की लंबी उम्र एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की परिक्रमा की तथा सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। पूजा स्थलों पर भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत भारतीय परंपरा और पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है तथा परिवा...