भागलपुर, जून 11 -- कटिहार से नीरज कुमार कटिहार, निज प्रतिनिधि: उत्तराधिकार बंटवारा के आधार पर नामांतरण को लेकर आवेदन संग्रहित करने के लिए राजस्व महा अभियान चलाया गया था। 16 अगस्त 2025 से 29 सितंबर 2025 तक सभी हल्का में विशेष शिविर का आयोजन कर रैयतों से आवेदन लिया गया था। राजस्व महाअभियान में प्राप्त आवेदनों की स्कैनिंग, संबंधित पोर्टल पर अपलोडिंग किया जाना था। राज्य स्तर पर हुई समीक्षा में यह पाया गया कि 80 प्रतिशत से अधिक आवेदनों की स्कैनिंग नहीं हो पाई है। वहीं 26 प्रतिशत आवेदन को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए 11 जून से 17 जून तक सभी अंचलों में विशेष शिविर का आयोजन कर लंबित आवेदनों की स्कैनिंग, पोर्टल पर अपलोडिंग व निष्पादन किए जाने को लेकर सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। यह भी...