भागलपुर, अप्रैल 13 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट अमदाबाद थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और अवैध हथियार लहराने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई व्हाट्सएप के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर की गई। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मिलकर पूर्व के विवाद को लेकर मो. गुलाबा और मुबारक से रंगदारी की मांग कर रहा था। रंगदारी नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। साथ ही आरोपी द्वारा हथियार भी लहराया गया। सूचना के सत्यापन के बाद अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- कटिहार : रंगदारी मांगने और हथियार लहराने के आरोप में दो गिरफ्तार पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें पकड़ लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.