भागलपुर, जनवरी 27 -- कटिहार, निज संवाददाता। एआईबीओसी के तत्वावधान में यूनाइटेड फॉर्म बैंक यूनियन, बिहार स्टेट सेंट्रल बैंक एम्पलाइज यूनियन, बिहार सेंट्रल बैंक इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन और सेंट्रल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ने न्यू मार्केट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय सचिव चंदन कुमार ने कहा कि 5 दिनों की कार्य अवधि के मुद्दे पर सरकार का रवैया ठीक नजर नहीं आता जबकि सरकार की नीतियों को पूरी निष्ठा के साथ बैंककर्मी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के बहुत सारे कार्यालय में 5 दिन कार्य का नियम लागू है तो फिर बैंक कर्मियों के साथ क्या परेशानी है। सेंट्रल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद ने बताया कि पुरानी पेंशन को बहाल करने, बैंक का निजीकरण बंद करने आदि मुख्य मांग है। मौके पर सौरभ कुमार...