भागलपुर, अप्रैल 13 -- कटिहार से चन्दन कुमार कर्ण की रिपोर्ट कदवा थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतका के ससुराल पक्ष के बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कदवा थाना क्षेत्र के नून गरहा निवासी दिलीप महतो और अरविंद महतो के रूप में की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि नया टोला गोपी नगर निवासी भारत लाल महतो ने 12 अप्रैल को थाने में आवेदन देकर बताया कि उनकी 38 वर्षीय पुत्री सविता देवी के साथ छह अप्रैल को उसके पति दिलीप महतो और अन्य परिजनों ने मारपीट की थी। यह भी पढ़ें- दारोगा की पिस्टल से चली गोली से पत्नी की मौत, पिता बोले- महिला SI से था अवैध संबंध; मर्डर है घटना में गंभीर ...