कटिहार : महिपाल नगर में 'रहस्यमयी गोलीबारी' से दहशत, घरों और कारों के शीशे टूटे
भागलपुर, मई 20 -- कटिहार से चंदन कर्ण की रिपोर्ट कटिहार। सहायक थाना क्षेत्र के महिपाल नगर में बुधवार को अचानक एक दर्जन राउंड गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए, जबकि कुछ कारों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोली किस दिशा से चली और किसने चलाई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि स्थानीय लोगों का अनुमान है कि महिपाल नगर से कुछ दूरी पर स्थित बीएमपी फायरिंग रेंज में पुलिसकर्मियों का फायरिंग अभ्यास चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि अभ्यास के दौरान चली गोली भटक कर रिहायशी इलाके तक पहुंच गई होगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.