भागलपुर, जनवरी 30 -- कटिहार, एक संवाददाता रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा चेक पोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से 545.400 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। शराब 61 अलग-अलग कार्टून में रखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान कुरसेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला बस्ती निवासी मंटू मंडल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में विदेशी शराब कटिहार की ओर लाई जा रही है। सूचना के बाद महानंदा नदी के तटबंध पर स्थित चेक पोस्ट के पास वाहनों की जांच तेज कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को देखकर चालक पिकअप लेकर तेजी से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.