भागलपुर, जून 10 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट कटिहार। मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 26 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध विदेशी शराब लेकर कढ़ैया मोड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कढ़ैया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी सुबोध जायसवाल तथा ललन ठाकुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 26 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्र...