भागलपुर, मार्च 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मलिनियां दियारा बहियार में शनिवार की शाम भैंसवारों द्वारा खेत में लगा फसल चराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भैंसवारों ने खेत में लगी मक्का और मसूर की फसल चराकर नुकसान पहुंचाया है। मलिनियां निवासी निरंजन कुमार मंडल ने इस संबंध में कुरसेला थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन में उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे जरलाही निवासी टिंकल मंडल सहित अन्य अज्ञात भैंसवार अपने भैंसों को लेकर उनके खेत में घुस गए और वहां लगी मसूर और मक्का की फसल को चरवा दिया, जिससे फसल को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित किसान ने पुलिस से मामले की स्थल जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि लगभग एक माह पूर्व भी दियारा क्षेत्र में भैंसवारों द्वारा फसल चराने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.