भागलपुर, फरवरी 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बनिया टोला चौक स्थित किलर शोरूम के पास सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज मंडल (पिता- प्रकाश मंडल) के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 45, वर्मा कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की बाइक काफी तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान नियंत्रण बिग...