भागलपुर, मार्च 30 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रशाल भवन में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक का उद्देश्य बच्चों के खिलाफ हिंसा, शोषण और दुर्व्यवहार की रोकथाम तथा सामुदायिक स्तर पर तंत्र को मजबूत करना था। कार्यक्रम का आयोजन तटवासी समाज न्यास, कवच परियोजना, कटिहार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गयी तथा पंचायत और समुदाय स्तर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि समिति की नियमित बैठक और सक्रियता से बच्चों के अधिकारों की रक्षा और समय पर कार्रवाई संभव हो सकेगी। इस दौरान समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया और बच्चों के खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा या शोषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.