कटिहार : बाढ़ से घिरे गोबराही के लोग पलायन को मजबूर
भागलपुर, अगस्त 29 -- कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियारा में बाढ़ का पानी फैलने से आधा दर्जन गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चारों ओर पानी से घिरे गांवों में रहने वाले लोग अब सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। गंगा पार होने के कारण नाव ही इनके आवागमन का सहारा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से जरूरी काम के लिए आवाजाही कर रहे हैं। गोबराही दियारा क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैलने से घरों तक पहुंचने के रास्ते डूब गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से पशुओं के चारे और लोगों के भोजन की समस्या भी बढ़ने लगी है। ग्रामीणों के अनुसार पानी लगातार बढ़ने से स्थिति और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। कई परिवार अपने बच्चों, बुजुर्गों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.