भागलपुर, अप्रैल 1 -- कटिहार, एक संवाददाता अहमदाबाद थाना क्षेत्र के बेरिया गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक मरम्मत को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने गोली चला दी, जिससे बाइक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान बेलगाछी निवासी मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले अमदाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी बाइक मरम्मत के लिए साबिर के पास दी थी। कुछ दिन बाद बाइक फिर खराब हो गई। इसी बात को लेकर युवक दोबारा बाइक बनवाने पहुंचा, जहां मिस्त्री द्वारा दोबारा पैसे मांगे जाने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.