भागलपुर, फरवरी 9 -- बरारी। संवाद सूत्र। राज्य सरकार की घोषणा एवं कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देशानुसार बरारी प्रखंड में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस क्रम में बरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने 90 गरीब,भूमिहीन,निसहाय एवं दिव्यांग महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया।कार्यक्रम के दौरान बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।ठंड के मौसम में गरीब व असहाय परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरतमंदों को चिन्हित कर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।कंबल पाकर लाभार्थी महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। महिलाओं ने सरकार ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.