भागलपुर, जनवरी 28 -- फलका। एक संवाददाता फलका पुलिस ने शराब बंदी को लेकर श्वानदस्ता टीम पूर्णिया के सहयोग से क्षेत्र के कोलवा आदिवासी टोला में छापेमारी कर पच्चीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है।छापेमारी के क्रम में पुलिस ने करीब तीन सौ पच्चास लीटर अर्धनिर्मित शराब विनिष्ट किया गया है।इस दौरान दो महिला आरोपी फरार होने में सफल बताया जाता है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि शराब बंदी को लेकर विशेष अभियान के तहत श्वानदस्ता टीम पूर्णिया के सहयोग से क्षेत्र के कोलवा आदिवासी टोला में छापेमारी किया गया।इस दौरान एक महिला के घर से पंद्रह लीटर देसी शराब एवं एक मक्का के खेत से दस लीटर देसी शराब बरामद किया गया।वहीं छापेमारी के क्रम में करीब तीन सौ पच्चास लीटर अर्धनिर्मित शराब विनिष्ट किया गया है।जिसके बाद दो महिला आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अध...