भागलपुर, जनवरी 28 -- फलका। एक संवाददाता फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग - अलग जगहों से छापेमारी कर पूर्व के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि पूर्व के मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी लक्खी राम सोरेन अमोल,रिंकू मरांडी गिरयामा,ब्रह्मदेव चौधरी लालीसिंघीया निवासी फरार चल रहा था।जिसे मंगलवार की देर रात्रि छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया गया।तीनों आरोपी को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...