भागलपुर, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता प्राणपुर थाना में दरोगा पुष्पेंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने पैसे के लेनदेन के आरोप में निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि 5 हजार रूपये जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए वादी से लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए एएसपी अभिजीत कुमार सिंह को दिया है। एएसपी ने बताया कि जाँच किया जा रहा है। जाँच पूरा होते ही विभागीय करवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...