भागलपुर, दिसम्बर 10 -- कटिहार, एक संवाददाता केंद्रीय चयन पर्षद (चालक सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित बिहार पुलिस चालक सिपाही संवर्ग परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखी। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती, बाहरी गतिविधियों पर निगरानी और परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान कड़े सत्यापन की व्यवस्था की गई थी। एसपी ने केंद्रों पर मौजूद अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कदाचार-मुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन प्रति...