भागलपुर, दिसम्बर 19 -- कटिहार । पुलिस केंद्र में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान परिचारी प्रवर सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की तैयारी, अनुशासन और कार्यशैली का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया गया। परेड के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से सक्षम, अनुशासित एवं एकरूपता के साथ कार्य करने के लिए तैयार रहें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुदृढ़ एवं अनुशासित पुलिस बल ही बेहतर कानून-व्यवस्था की रीढ़ होता है। परेड के दौरान दौड़, पीटी एवं विभिन्न ड्रिल कराई गईं, जिससे ...