भागलपुर, सितम्बर 3 -- पिकअप वाहन भी जब्त कटिहार, एक संवाददाता। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोढ़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 1,207 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया।एसपी परिचय कुमार ने बताया कि थाना अध्यक्ष पंकज आनंद को सूचना मिली थी कि ग्राम पचमा मिलिक के पास एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से कुल 1,207 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया। मामले में कोढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस श...