कटिहार : पिकअप की ठोकर से घायल वृद्ध की मौत, एनएच 31 जाम
भागलपुर, मई 25 -- कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कुरसेला, निज प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के समेली कबीर आश्रम के पास रविवार की रात तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 19 निवासी अखिलेश यादव (60) के रूप में हुई है। घटना के विरोध में सोमवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच 31 जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव रविवार की रात समेली से अपने कबीर आश्रम स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार मवेशी लदी पिकअप ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.