भागलपुर, फरवरी 9 -- कटिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहु प्रतीक्षित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड सोमवार को पूरे देश के साथ-साथ कटिहार जिले के विद्यालयों में भी प्रसारित किया गया। सुबह 10:00 बजे से टीवी चैनल, रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। जिसमें जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...