भागलपुर, फरवरी 10 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक होनहार छात्र की जिंदगी छीन ली। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना मुफस्सील थाना क्षेत्र के किसान चौक के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम मोफरगंज वार्ड संख्या 36 निवासी नीरज कुमार महतो के रूप में हुई है। नीरज अपने पिता सुखराज कुमार महतो के साथ मनिहारी से परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठे नीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घबराए पिता आनन-फानन में बेटे को सदर अस्पताल...