भागलपुर, जुलाई 9 -- पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, बारारी थाना कांड में मिली सफलता कटिहार, एक संवाददाता। लगभग नौ महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के प्रयास के एक नामजद आरोपी को कटिहार पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में अकेली युवती के साथ जबरन छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 3 अक्टूबर 2025 को बरारी थाना क्षेत्र के एक युवक ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को घर में अकेला पाकर गांव के ही वीडियो यादव ने उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : रंगदारी और अंधाधुंध फायरिंग कांड का खुलासा शिकायत के आधार पर बारार...