भागलपुर, मई 12 -- कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट नाबालिग प्रेमी जोड़े की जबरन शादी कराने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों नाबालिग प्रेमी युगल को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में एक आरोपी दशरथ महतो को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि गंगा पार के एक गांव में नाबालिग जोड़े की जबरन शादी कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा किशोर का आधा सिर मुंडवाकर शादी कराए जाने की बात सामने आई थी। यह भी पढ़ें- नाबालिग कपल को तालिबानी सजा; रोमांस करते धराने पर बांधकर सिर मुड़ा, जबरन कराई शादी मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसपी के निर्देश पर डीएस...