भागलपुर, मार्च 14 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी नशा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...