भागलपुर, मार्च 18 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पोठिया थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए नशे में धुत 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, कदवा थाना पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए 09 लोगों को नशे की हालत में पकड़ लिया। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...