भागलपुर, जनवरी 30 -- कटिहार। कटिहार जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशे की हालत में कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों एवं सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि आजमनगर थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं सालमारी थाना पुलिस ने भी अभियान चलाकर नशे की हालत में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आगे की प्रक्रिया करते हुए चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया तथा आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...