भागलपुर, अक्टूबर 1 -- मंडल रेल अस्पताल में जागरूकता, जांच और टीकाकरण का विशेष अभियान रेलवे परिवार से लेकर छात्राओं तक को किया जाएगा जागरूक

अभियान का उद्देश्य कटिहार, एक संवाददाता नवरात्र की शक्ति और नारी सम्मान के संदेश के बीच मंडल रेल अस्पताल, कटिहार ने महिलाओं और किशोरियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में विशेष पहल शुरू की है। 'एचपीवी से सुरक्षा-स्वस्थ नारी, सुरक्षित भविष्य' थीम के तहत रेलवे परिवारों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी )से बचाव, जांच और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अभियान की योजना अभियान के तहत 2 से 6 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल रेल अस्पताल में 2 अक्टूबर को जांच एवं टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर को रेलवे परिवारों तथा 5 अक्टूबर को रेलवे कर्मचारियों के लिए जागरूकता व्याख्यान,...