भागलपुर, जून 6 -- कटिहार से चंदन कुमार की रिपोर्ट जिले में शराब तस्करी के खिलाफ मद्य निषेध विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कटिहार मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो स्कॉर्पियो, एक स्कूटी तथा भारी मात्रा में विदेशी और देसी चुलाई शराब बरामद की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मद्य निषेध टीम ने बारसोई थाना क्षेत्र के डायसन रेलवे गुमटी के समीप देर रात एक स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके आगे चल रही दूसरी स्कॉर्पियो में सवार शराब तस्करों को भी दबोच लिया गया। वहीं उसी स्थान पर सुबह एक स्कूटी पर जा रहे दो लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बलिया बेलोन थाना ...