कटिहार : दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
भागलपुर, अप्रैल 1 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज स्थित कटिहार-बरारी सड़क मार्ग पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद नौशाद और मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार शमशाद की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों के परिजन और दूसरे बाइक चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूसरे थाना क्षेत्र से बंदी को मेडिकल कराने आए पुलिसकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.