भागलपुर, जून 10 -- कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट कटिहार। कटिहार जिले के तेलता थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 19.185 लीटर विदेशी शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से विदेशी शराब लेकर रेलवे गुमटी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे गुमटी के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर डंगरा निवासी नफीस आलम (21) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी बाइक से 19.185 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त...