भागलपुर, मार्च 23 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने सोमवार को तेलता थाना का औचक निरीक्षण कर थाना के कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष की उपस्थिति में कांड अन्वेषण की स्थिति, दागी पंजी, मालखाना सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसपी ने विशेष रूप से लंबित मामलों की प्रगति पर ध्यान देते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं कार्य प्रणाली की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.