भागलपुर, मार्च 25 -- समेली, एक संवाददाता। प्रखंड के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत राजेंद्र पार्क डुमरिया के ग्रामीणों को कीचड़युक्त जलजमाव की समस्या से जूझना नीयति सी बन गई है । हाल ही में हुई बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। समेली को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया है पक्की सड़कें रहने के बावजूदकीचड़ में तब्दील हो चुका हैं। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, बैंक शाखा , ई-किसान भवन और एनएच-31 समेली चौक जाने वाली यह सड़क मुख्य मार्ग है। बावजूद इसके, नालियों की सही निकासी व्यवस्था न होने के कारण हमेशा यही हाल रहता है। हल्की बारिश के बाद भी पानी कई दिनों तक जमा रहता है ।जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों क...