मुंगेर, मई 6 -- समेली से सितेश सिंह समेली। डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के शिस्टमंडल ने पुनः कटिहार जिलाधिकारी से मंगलवार शाम में मुलाक़ात की और धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैैहिया की खाली पड़ी 15 एकड़ भूमि पर डिग्री कॉलेज का निर्माण करवाने की मांग की | जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग से 3 दिन के अंदर रिपोर्ट देने की बात कही | डिग्री कॉलेज के लिए बेहतर आवागमन की सुविधा है, नरैहिया में बेहतर खेल मैदान है, विशाल परीक्षा हॉल है,बालिका छात्रावास है,एवं सभी सुविधा से परिपूर्ण है | इसीलिए डिग्री कॉलेज नरैहिया में ही स्थाई रूप से बनेगा। इसका आश्वासन कटिहार जिलाधिकारी ने दिया | जिलाधिकारी से मिलने के लिए डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर, समेली प्रखंड के पूर्व प्रमुख मणिकांत यादव सहित अन्य सदस्य ...